फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wheat can be affected by rising temperature

Sant Kabir Nagar News: तापमान बढ़ने से प्रभावित हो सकती है गेहूं की पैदावार

Mon, 27 Feb 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wheat can be affected by rising temperature
मौसम का मिजाज देख किसानों के उड़े होश, फरवरी माह में 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। फरवरी में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका तापमान फसलों के लिए शुभ संकेत नहीं है। गर्मी के बीच सोमवार को आसमान में छाए बादलों को देखकर किसानों के होश उड़ गए हैं। इस तरह की गर्मी और बादल से फसलों की पैदावार प्रभावित होने का आशंका कृषि वैज्ञानिक और किसान जता रहे हैं।

खेतों में बॉली से लहलहांती गेहूं की फसल और फूल से मतवाली हुई सरसों को देखकर किसान अच्छी उपज होने का उम्मीद करते हुए अपने अगले कार्यों की योजना बना रहे थे। इसी बीच जनवरी महीना का अंत होते और फरवरी माह आते ही मौसम ने मिजाज बदलना शुरू कर दिया। फरवरी महीने में अप्रैल जैसा एहसास कराकर मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। सोमवार सुबह से आसमान में छाए बादलों को देखकर किसानों का कहना है कि अगर तेज हवा के साथ बरसात हुई तो खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो सकती है। किसान जगरोपन, रामलोचन, ब्रह्मचारी, दीनदयाल, अभिमन्यु आदि का कहना है फाल्गुन महीने में इस तरह की गर्मी कभी पड़ी नहीं थी। इतना गर्मी पड़ने से गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि फसलों पर कुप्रभाव पड़ सकता है। इस समय बारिश हुई तो गेहूं की बाली के काली पड़ने का आशंका है। दूसरी तरफ कृषि विज्ञान केंद्र बगही के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर देवेश कुमार का कहना है कि इस समय पड़ रही गर्मी से गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की पूरी आशंका है। बारिश हुई तो गेहूं के साथ-साथ सरसों की फसल काे भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed