{"_id":"6754935e480fb231490b0319","slug":"westerly-winds-increased-cold-melting-increased-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125105-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, गलन ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, गलन ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 07 Dec 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को पछुआ हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही रात में गलन बढ़ने से लोगों की परेशानी में भी इजाफा हुआ है। अब तक पालिका प्रशासन ने शहर में अलाव जलवाने की व्यवस्था भी नहीं की है। जिससे शाम के समय लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं।
पिछले दो दिनों से पछुआ हवा चल रही है। इससे धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। इधर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। रात के तापमान में आई गिरावट के चलते शाम होते ही लोग ठंड से परेशान हो रही है। शहर में भी चहल-पहल कम हो जा रही है। हालांकि, ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों का बाजार गर्मी हो गया है। शनिवार को बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़े खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। इससे व्यापारी खुश नजर आए। दूसरी तरफ अभी तक नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की है। जिसके कारण लोगों को परेशानी और बढ़ गई है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, राम उग्रह आदि ने कहा कि ठंड को देखते हुए पालिका प्रशासन को अलाव जलवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि जल्द ही अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी।
मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या