फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wednesday was the hottest day of the season, mercury reached 44 degrees

Sant Kabir Nagar News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, पारा पहुंचा 44 डिग्री

Wed, 29 May 2024 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of the season, mercury reached 44 degrees
लू से बचने के लिए मेंहदावल बाईपास पर छाए में बैठे राहगीर।संवाद
- झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान, मुंह पर गमछा बांधकर निकले रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी अभी तक के उच्चतम स्तर 31 डिग्री सेल्सियस पर रहा। ऐसे में बुधवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। लोगों को न तो घर में चैन मिल पा रहा है और न ही बाहर। लू के थपेड़ों के चलते लोग बाग-बगीचे में समय गुजारने काे मजबूर हो रहे हैं। शहर में छांव न होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
मौसम की मार से लोग बेहाल हैं। सुबह से ही तेज धूप निकली जो दिनभर बरकरार रही। जो लोग घर से बाहर निकले वह गमछा बांधकर जाते दिखे। दिन में सड़कों पर सन्नाटा रहा। आसमान से बरस रही आग के चलते शरीर झुलस जा रहा है। लोग छांव की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जहां दिखा छांव वहीं ठहर गए लोग
आसमान से बरस रही आग का आलम यह है कि लोगों को जहां भी छांव दिखाई दिया, वहीं ठहर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग बाग-बगीचे में समय गुजरने को मजबूर हुए। कारण यह कि गर्मी के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। शहर में छांव नहीं होने के चलते लोग ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर वाहन का इंतजार करते नजर आए। उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही हैं। शहर निवासी आदित्य कुमार, देवेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लग रहा है, जिससे न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में नींद पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
पारा लगातार बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। ऐसे में बचाव के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। यहां पर बेल का शर्बत, गन्ने का रस, नींबू पानी, सत्तू आदि का सेवन कर रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

मौसम में तल्खी बनी हुई है। पारा अभी और चढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरूरी न हो तो लोग घरों से बाहर न निकलें।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमारगंज अयोध्या

एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
28 मई 43 31
27 मई 42 28
26 मई 40 28
25 मई 40 30
24 मई 41 31
23 मई 43 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed