फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wedding season: Jewellery, clothing and electronics markets are buzzing

सहालग : ज्वेलरी, कपड़े व इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में रौनक

Wed, 04 Feb 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wedding season: Jewellery, clothing and electronics markets are buzzing
शहर में ज्वैलरी की खरीदारी करते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। पांच फरवरी से शुरू हो रहे वैवाहिक सीजन के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

खासकर दुल्हन को उपहार में दिए जाने वाले फ्रिज, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। दुकानदारों का अनुमान है कि 15 दिन की सहालग में बेहतर कारोबार होगा। वही ज्वैलरी के दुकानदारों का कहना है कि इस बार खरीदारी कम है। सोने और चांदी का भाव बढ़ने से लोग हल्के जेवरात खरीद रहे हैं। पहले की तरह खरीदारी नहीं हो पा रही है।
शहर के साथ गोला बाजार, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। जिन घरों में शादियां हैं, उनके परिजन खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक के दुकानदार रिजवान ने बताया कि पांच फरवरी से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसके लिए उन्होंने दुकानों में दुल्हन को दिए जाने वाले उपहारों का स्टॉक पहले से मंगवा लिया है। सिंगल डोर फ्रिज 12 हजार से 15 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि डबल डोर फ्रिज की कीमत 22 हजार से 30 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

छोटी एलईडी टीवी 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की रेंज में हैं, वहीं बड़ी एलईडी टीवी 30 हजार से एक लाख रुपये तक की मिल रही हैं। कूलर पांच हजार से 20 हजार रुपये तक के हैं। इसके अलावा मिक्सी की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि शादी के लिए सभी सामान एक साथ खरीदने पर 20 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है, साथ ही अलग से गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं।
वहीं, ज्वेलरी व्यवसायी हरिराम ने बताया कि लोग खरीदारी करने आ रहे है। लेकिन सोने और चांदी का दाम बढ़ने से हल्के जेवर पसंद कर रहे है। वैसे पैसे वाले लोग अपने मनपसंद जेवर ले रहे हैं। जबकि गिफ्ट करने वाले जेवर में बहुत ही हल्के वजन की खरीदारी कर रहे है।

ग्राहक सीमा सिंह ने बताया कि बेटी की शादी आठ फरवरी को है। उसके लिए खरीदारी करने आई हैं। वहीं, संगम जिनकी बेटी की शादी 12 फरवरी को है ने भी खरीदारी की। दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में कारोबार बेहतर हो सकती है। वहीं कपड़े की दुकानों में भी भीड़ हो रही है।

शहर में ज्वैलरी की खरीदारी करते लोग-संवाद

शहर में ज्वैलरी की खरीदारी करते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed