फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather took a turn: fog stopped the speed of vehicles

मौसम ने ली करवट : कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn: fog stopped the speed of vehicles
बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा पड़ने से वाहनों की रफ्तार में कमी आई। संवाद
-फिर दिखा ठंड का असर, सड़कों पर रहा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिन हल्की बारिश के बाद बुधवार की देर रात से घना कोहरा छाया रहा। बृहस्पतिवार की सुबह इस कदर कोहरा छाया रहा कि सामने 50 मीटर तक दिखाई नहीं पड़ रहा था। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर तक कोहरे और धुंध का असर बना रहा है। यात्रियों ने बताया कि लखनऊ से खलीलाबाद का सफर पांच घंटे में पूरा हो जाता है, लेकिन कोहरे के कारण आठ घंटे लग गए। हालांकि दोपहर बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर चलने वाले वाहन बड़े वाहनों के पीछे किसी तरह चलकर गंतव्य तक पहुंचे। इसी प्रकार की स्थिति खलीलाबाद-धनघटा मार्ग और मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग सहित अन्य मार्गाें की भी रही।
विज्ञापन


कोहरे के कारण देर से पहुंचीं बसें, घंटों करना पड़ा इंतजार
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर लखनऊ से बस की यात्रा कर आए सुनील कुमार, द्वारिका ने बताया कि लखनऊ से खलीलाबाद का सफर पांच घंटे में पूरा हो जाता है, लेकिन कोहरे के कारण आठ घंटे लग गए। वहीं कानपुर के लिए बस पकड़ने आए महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोहरे के कारण बसें काफी देर से आ रही हैं। जिसके कारण घंटों इंतजार करने की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं कोहरा
कोहरे के कारण जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई वहीं किसान खुश नजर आए। किसान राजेश यादव, धर्मेंद्र निषाद आदि ने कहा कि कोहरे से गेहूं की फसल को काफी फायदा है। इससे सिंचाई की समस्या दूर हो गई है। कोहरे की बूंदे बालियों पर गिरने से उत्पादन अच्छा होेने की उम्मीद है। दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि कोहरे से फसलों को फायदा होगा, खासकर गेहूं की फसल का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed