फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather tempreture

Sant Kabir Nagar News: बढ़ रहा तापमान, संभल कर रहें, हो जाएंगे बीमार

Tue, 13 Jun 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
weather tempreture
लू से बचने का प्रयास करती छात्राएं।संवाद
संतकबीरनगर। मौसम की मार से हर कोई बेहाल है। 42 डिग्री तापमान की वजह से गर्मी चरम पर पहुंच गई। आलम यह है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इस भीषण गर्मी में जरा सी भी अगर लापरवाही बरती तो बीमार पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव करते हुए सेहत को ठीक रखने के लिए पहनावा, खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही सेहत बिगाड़ दे रही है। जिला अस्पताल हो या सीएचसी अथवा प्राइवेट अस्पताल, हर जगह अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, बुखार और आंखों में एलर्जी के पहुंच रहे हैं। हीट स्ट्रोक के भी केस बढ़े हैं। खानपान में सुधार लाएं, हरी सब्जियों और सलाद का सेवन करें। पेय पदार्थ भी ज्यादा लें।
विज्ञापन

फैशन करने की बजाय शरीर को ढककर निकलें तो बहुत कुछ राहत मिल सकती है। डॉक्टर भी यही सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि बहुत सारी प्राकृतिक चीजें हैं। जिनका इस्तेमाल कर हम सेहत को चुस्त दुरूस्त रख सकते हैं। मसलन, खीरा, ककरी, तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, सत्तू आदि का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सादा भोजन करें, जौ और चना सत्तू पीएं
जिला अस्पताल के डॉक्टर कुमार सिद्धार्थ बताते हैं कि भीषण गर्मी से बचने के लिए पहनावा और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। गरिष्ठ भोजन की जगह सादे भोजन का प्रयोग करें। हर दो घंटे पर कम से कम दो गिलास पानी पीएं। बाहर निकलना जरूरी है तो पूरी आस्तीन के कपड़ा पहनें। टोपी गमछा और छाते का प्रयोग करें। घर से निकलते समय जौ, चना और सत्तू का सेवन करके निकलें। खाली पेट कतई न रहें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पानी का प्रयोग करने के साथ समय- समय पर ककरी, खीरा, तरबूज का सेवन करते रहें। इसके साथ दाल, हरी सब्जी, छाछ, दूध का अधिक से अधिक सेवन करें। यदि सावधानी बरतें तो गर्मी से बचें रहेंगे। लू का असर नहीं होगा।
--------
तरल पदार्थ का अधिक करें सेवन
जब भी तापमान 40 पार होता है, तो पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। तली भुनी चीजें तो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। नॉनवेज से परहेज करना चाहिए। नॉनवेज पचने में ज्यादा समय लेता है। इससे हाजमा खराब हो सकता है। इस समय अगर लगातार नॉनवेज खाते हैं तो उल्टी- दस्त की समस्या हो सकती है। ज्यादातर मरीज इसके आ रहे हैं। तरल पदार्थ का सेवन ही ज्यादा करना चाहिए। फास्ट फूड नारियल पानी, मट्ठा पीएं। एक बात और जिसे सभी को ध्यान में रखना होगा, कि पानी की मात्रा कम न हो। इस गर्मी में लू से बचने का इससे बेहतर उपाय कुछ नहीं है।
-डॉक्टर आनंद मिश्रा, फिजिशियन
------------
आंखों में हो रही एलर्जी, ठंडे पानी से धोते रहें
इस समय बैक्टिरियल कंज्क्टिवाइटिस के ज्यादा मामले आ रहे हैं। धूल और तेज गर्मी से आंखों में एलर्जी हो रही है। खुजली और पानी गिरने लग रहा है, इससे बचाव के लिए दिन में दो से तीन बार आंख धोएं। यदि आंखों में इस तरह की समस्या दिखे तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।
-डॉ. केपी सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ
-----------
तेज धूप ने हर किसी को कर दिया बेचैन
मौसम की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। लगातार हो रही तपिश और तेज धूप ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। फिलहाल इससे राहत मिलने की भी संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अभी दो-तीन दिन मौसम में कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद बूंदाबांदी होगी और मौसम खुशनुमा होने के आसार हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप हो गई। जिन सड़कों पर चहल-पहल रहती थी, उन पर सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी कार्य से ही बाहर निकले। ज्यादातर लोग धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी लगाए रहे। उमस और गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हीट वेब यानी भीषण गर्मी की संभावना जताई है। इसके बाद बादल छाए रहने और बूंदाबादी की संभावना है।
-----------
एसी की खरीदारी पर बढ़ा जोर
हर कोई अपनी आय के अनुसार पंखा, कूलर और एसी की खरीदारी कर रहा है, जिसकी आर्थिक स्थिति मजबूत है, वे लोग एसी खरीदने पर जोर दे रहे हैं। व्यापारी गौरव रूंगटा बताते हैं कि भीषण गर्मी की वजह से पंखा, कूलर और एसी की बिक्री बढ़ी है। हर कोई अपनी क्षमता के मुताबिक सामान खरीद रहा है।

--------
मिस्त्री की बढ़ी मांग
गर्मी में पुराने पंखे, कूलर रेंग रहे हैं और खराब हो जा रहे हैं। लोग पंखा, कूलर बनवाने को मिस्त्री ढूंढ रहे हैं। शहर के दिलीप अग्रहरि और संजय चौरसिया ने बताया कि गर्मी के बीच मिस्त्री को ढूंढना भी मुश्किल है। मिस्त्री अनिल कुमार ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा इस समय अधिक काम मिल रहा है। लोगों के घरों में पंखा, कूलर आदि की गड़बड़ी होने पर सूचना देकर बुलाकर रहे हैं। इससे आमदनी अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed