फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather tempareture

Sant Kabir Nagar News: बरसात न होने से चढ़ा पारा, गर्मी से लोग परेशान

Wed, 21 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
weather tempareture
बिजली न रहने के कारण लोग बाग में बैठ कर दिन काट रहे है।संवाद
मेंहदावल। करीब तीन सप्ताह से क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। बरसात न होने से लोगों को गर्मी से जहां निजात नहीं मिल पा रही, वहीं तेज गर्मी व लू लोगों को बीमार बना रही है। मेंहदावल सीएससी में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उल्टी-दस्त के दर्जनों मरीज हर दिन भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को बादल तो छाए, लोगों को लगा की बरसात होगी, लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी हुई, जिसका नतीजा यह रहा कि बुधवार को तेज धूप लोगों की परेशानी का सबब बन गई। पारा 43 डिग्री सेल्सियस है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी व लू की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर दिन सीएचसी में 12 से 15 मरीज उल्टी-दस्त के भर्ती हो रहे हैं। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी भरत पंसारी, गिरजा प्रसाद अग्रहरि, दीनदयाल गुप्ता, शेरू गुप्ता, पवन गुप्ता, मनोज कसेरा, मनीष गौड़ आदि लोगों का कहना है कि तेज धूप के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को बारिश न होने से तेज गर्मी व उमस से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। हर कोई गर्मी से परेशान है और बीमारी भी बढ़ गई है। बरसात होने के बाद ही गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed