फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wave of mourning due to death of HIYUVA leader

Sant Kabir Nagar News: हियुवा नेता के निधन से शोक की लहर

Thu, 20 Nov 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wave of mourning due to death of HIYUVA leader
सुभाष त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : credit
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लाॅक के बेलवाडाड़ी निवासी हियुवा नेता सुभाष त्रिपाठी का मंगलवार की रात गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों बीमार थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सुभाष त्रिपाठी ने नाथनगर, हरिहरपुर, महुली इलाके के साथ ही जिले भर में राम जन्म भूमि आंदोलन की अलख जगाई थी। उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा था। उनके निधन की सूचना पर नगर पंचायत के विद्यालय में शोक सभा कर अवकाश घोषित कर दिया गया। जिले भर से उनके करीबियों ने बेलवाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके बेहद करीबी रहे हरिहरपुर के विजय शुक्ल ने बताया कि सुभाष त्रिपाठी की पहचान समाज में सत्यनिष्ठ नेता के रूप में थी।
विज्ञापन

उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे हमेशा पीड़ित और दबे-कुचले लोगों की आवाज बने रहे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, जमशेद खान सहित कई लोगों ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed