{"_id":"5e3dab7f8ebc3ee59f228b3d","slug":"wavcasting-in-dp-cm-khalilabad-news-gkp340196840","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने बेव कास्ट के जरिए देखी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने बेव कास्ट के जरिए देखी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की स्थिति
विज्ञापन
संतकबीरनगर में बेबकास्टिंग के दौरान कर्मचारी।
- फोटो : KHALILABAD
डिप्टी सीएम ने बेव कास्ट के जरिए देखी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की स्थिति
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा18 फरवरी से शुरू हो रही है। प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा चुकी है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला ने शुक्रवार को स्टेट मानीटरिंग सेल से डीआईओएस कार्यालय में बने मानीटरिंग सेल का उद्घाटन किया। उन्होंने बेव कास्ट के जरिए परीक्षा केंद्रों का हाल देखा।
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हाईस्कूल के 29785 और इंटरमीडिएट के 25218 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। डीआईओएस कार्यालय में मानीटरिंग सेल का गठन किया गया है। जहां से बेव कास्ट के जरिए परीक्षा केंद्रों की लाइव रिपोर्टिंग होगी। शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने लखनऊ के स्टेट मानीटरिंग सेल से जिला मानीटरिंग सेल का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और वॉयस रिकार्डर चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिला मानीटरिंग सेल से जिले के 86 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में सीसीटीवी कैमरा और वॉयस रिकार्डर को नेट से जोड़ दें, ताकि परीक्षा के दौरान जब भी जरूरत पड़े तो परीक्षा की लाइव स्थिति देेखी जा सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। हर परीक्षा केेंद्र पर स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही छह सचल दल, तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित करेंगे। बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है।