फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waterlogging on the district's Rajghat-Lohrauli road disrupts traffic.

Sant Kabir Nagar News: जिले के राजघाट-लोहरौली मार्ग पर जलभराव से आवागमन में परेशानी

Sun, 09 Aug 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the district's Rajghat-Lohrauli road disrupts traffic.
सड़क पर जलभराव।
बेलहर। राजघाट से जंगल दशहर होते हुए लोहरौली बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। कुछ दिन पहले सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने सड़क किनारे नाली की खुदाई कर जलनिकासी कराई थी। इससे कुछ समय के लिए सड़क पर जमा पानी निकल गया और राहगीरों को राहत मिली थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खुदाई के बाद नाली में दोबारा मिट्टी भर जाने से जलनिकासी बंद हो गई है। इसके चलते सड़क पर फिर पानी जमा होने लगा है और स्थिति पहले जैसी हो गई है। जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं, किसानों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फिसलन के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से नाली की नियमित सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया तो वे दोबारा प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed