{"_id":"674c9e259c1e2cb0d80f0a5a","slug":"water-tanks-are-ready-but-not-supplied-in-bargo-hariharpur-and-lahuradev-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124769-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बड़गो, हरिहरपुर व लहुरादेव में पानी की टंकी तैयार पर आपूर्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बड़गो, हरिहरपुर व लहुरादेव में पानी की टंकी तैयार पर आपूर्ति नहीं
Sun, 01 Dec 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतबीरनगर। लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल परियोजनाएं शुरू की गई है। इनमें से कई परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद भी अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कहीं टेस्टिंग में पाइप लाइन लीकेज कर जा रही है तो कहीं हैंडओवर न होने से लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। हालांकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि जल्द ही खामियों को दूर कर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।
बड़गों में 50 लाख से बनी पानी की टंकी, जलापूर्ति नहीं : शहर के बड़गों में नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार से पूर्व वर्ष 2008-09 में पेयजल परियोजना पर काम शुरू हुआ था। करीब 50 लाख की इस परियोजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। लेकिन अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि चार साल पहले यह क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हो गया है। लेकिन अब तक हैंडओवर की प्रकिया पूरी नहीं हुई है, जिससे लोगाें को स्वच्छ पेयजल से वंचित होना पड़ रहा है।
छह साल बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं : हरिहरपुर। हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की सरकारी मुहिम इस क्षेत्र में फेल नजर आ रही है। कहीं निर्माण पूरा होने के छह साल बाद वाटर सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।