{"_id":"6645169da70e11d7690c91d4","slug":"wall-built-on-both-sides-on-mehndawal-bypass-responsible-forgot-to-make-footpath-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-114510-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास पर दोनों तरफ बनाई दीवार, फुटपाथ बनाना भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास पर दोनों तरफ बनाई दीवार, फुटपाथ बनाना भूले जिम्मेदार
Thu, 16 May 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर सड़क के दोनों तरफ पटरी पर बनाई गई दीवार। ठेलेवालों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर
सेफ सिटी का सपना अधूरा, ठप हो गए निर्माण कार्य
व्यापारियों का कारोबार हो रहा प्रभावित, लग रहा जाम
- चौराहे का सुंदरीकरण भी नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर को सेफ सिटी बनाने की योजना है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास से मेंहदावल जाने वाले मार्ग की दोनों पटरियों पर दीवार खड़ी कर दी गई। इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। दो माह से कार्य पूरी तरह ठप है। न तो फुटपाथ बना और न ही सुंदरीकरण के कार्य हो पाए। इसके चलते पटरी के दोनों तरफ के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। वहीं जिम्मेदार चुनाव बाद कार्य कराने की बात कर रहे हैं।
सेफ सिटी के तहत शहर के मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य होना है। वहीं मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर फुटपाथ बनना है। इसमें सौंदर्यीकरण, सर्विस लेन आदि का भी निर्माण होना शामिल है, जिससे लोगों को जाम की समस्या न हो। इसके लिए सड़क की दोनों पटरियों पर करीब दो फीट दीवार खड़ी कर दी गई। शुरूआत में यहां के व्यापारियों ने विरोध जताया था। व्यापारियों का कहना था दीवार खड़ी कर देने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होगा। बाद में प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें मनाया और कार्य शुरू कराया, लेकिन दीवार खड़ी करने के बाद काम ठप हो गया। दोनों पटरियों पर फुटपाथ बनाने का कार्य अभी तक नहीं हो सका है। साथ ही सर्विस लेन का कार्य भी नहीं हुआ। बाईपास चौराहे का सुंदरीकरण का कार्य भी रुका हुआ है।
000000000000000
व्यापारियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
दीवार खड़ी करने के बाद फुटपाथ व पाथ-वे न बनने से दुकानदारों और आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि दीवाल खड़ी होने से ग्राहक दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं। जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा जहां पर फुटपाथ बनना है वहां पर ठेला, फल और सब्जीवालों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
0000000000000000
बोले व्यापारी
मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग के दोनों पटरियों पर दीवार खड़ी कर दी गई है, लेकिन पाथ-वे नहीं बन पाया है। जिसके कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुकानों पर ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द कार्य कराए जाने की जरूरत है।
- हीरालाल मद्धेशिया, मेंहदावल बाईपास
00000000000000000
मेंहदावल बाईपास का सुंदरीकरण कराया जाना है। साथ ही फुटपाथ और सर्विस लेन बनना है, लेकिन काम ठप होने से जाम की समस्या बन रही है। इस दिशा में कदम उठाए जाने की जरूरत है।
- नागेंद्र सिंह, मेंहदावल बाईपास
000000000000000000
वर्जन
वर्तमान में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसके कारण व्यस्तता है। चुनाव बाद मेंहदावल बाईपास के सुंदरीकरण और अन्य कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम