{"_id":"60be568e8ebc3e86621280d0","slug":"voting-khalilabad-news-gkp397258117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य के 138, प्रधान के एक पद पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य के 138, प्रधान के एक पद पर होगा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सदस्य के 138, प्रधान के एक पद पर होगा चुनाव
सदस्य पद से 99 लोगों ने नामांकन वापस लिया, 3328 का निर्विरोध होना तय
जिले में सिर्फ खलीलाबाद ब्लॉक के भाटपार में प्रधान पद पर होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 99 लोगों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। ऐेसे में 3328 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। मेंहदावल,बेलहर और बघौली ब्लॉकों में छोड़कर शेष छह ब्लॉकों में 138 पदों पर चुनाव होगा। प्रधान पद पर सिर्फ खलीलाबाद ब्लॉक के भाटपार में चुनाव होगा। यहां छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के डी पांडेय ने बताया कि पौली ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 314 रिक्त पदों के सापेक्ष 345 लोगों ने पर्चा भरा था। दो पर्चें निरस्त हो गए थे, आठ लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। ऐेसे में 293 पदों पद निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां 21 पदों पर चुनाव होगा। इसी तरह सांथा ब्लॉक क्षेत्र में 230 रिक्त पदों के सापेक्ष 247 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। दो पर्चे निरस्त हो गए। चार लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। यहां 219 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां 11 पदों पर चुनाव होगा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में 590 रिक्त पदों के सापेक्ष 601 लोगों ने नामांकन किया था। तीन लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। 582 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। यहां आठ वार्डों के लिए चुनाव होगा। मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में 191 रिक्त पदों के सापेक्ष 194 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। तीन लोगों ने नाम वापस ले लिया। यहां 191 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में 519 रिक्त पदों के सापेक्ष 587 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। यहां पांच पर्चे निरस्त हो गए थे। 14 लोगों ने नाम वापस ले लिया है। 464 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां 55 पदों पर चुनाव होगा। बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में 186 रिक्त पदों के सापेक्ष 197 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 11 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। 186 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में 403 पदों के सापेक्ष 451 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दो पर्चा निरस्त हो गया। 34 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। 391 पदो पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। यहां 12 पदों पर चुनाव होगा। बघौली ब्लॉक क्षेत्र में 461 रिक्त पदों के सापेक्ष 479 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में दो पर्चे निरस्त हो गए थे। 16 ने अपना पर्चा वापस ले लिया। यहां 461 पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 579 रिक्त पदों के सापेक्ष 623 लोगों ने पर्चा भरा था। जांच में 15 पर्चे निरस्त हो गए थे। छह लोगों ने नाम वापस ले लिया । ऐेसे में 541 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां 31 पदों पर चुनाव होगा।