फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voters without mapping notices were heard.

Sant Kabir Nagar News: बिना मैपिंग नोटिस वाले मतदाताओं की हुई सुनवाई

Mon, 26 Jan 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Voters without mapping notices were heard.
मेंहदावल। मेंहदावल तहसील में प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने जायजा लिया। एसडीएम व तहसीलदार के चैंबर में सुनवाई प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण अभियान है, इसको बेहद गंभीरता के साथ सभी को मिलकर पूरा करना है। एसडीएम की जिम्मेदारी है कि वह ब्लॉक व निकायों पर हो रही नोटिस पर सुनवाई का नियमित जायजा ले तथा तेजी से कार्य पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी, उन्हें नोटिस जारी कर साक्ष्य देने के लिए बुलाया गया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जो लोग साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे, उन्हें मतदाता सूची में जरूर जगह मिलेगी। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर सहित अन्य कार्यालय में पहुंचकर जायजा लिया। गंभीरता से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed