{"_id":"653c04325c5a4a5808096b04","slug":"voter-list-revision-campaign-begins-appeal-to-youth-to-become-voters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4739-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू, युवाओं से वोटर बनने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू, युवाओं से वोटर बनने का आह्वान
Sat, 28 Oct 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आह्वान किया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नौ दिसंबर 2023 तक विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृतक मतदाताओं का नाम सूची से हटाने तथा मतदाताओं के नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार एवं विस्थापित मतदाताओं का नाम वर्तमान निवास के आधार पर शिफ्ट करने से संबंधित कार्यवाही की जाएगी।
शुभारंभ अवसर पर डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 10 छात्राओं को फार्म-छह देते हुए उन्हें मतदाता बनकर प्रथम बार भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्वाचन का महत्व’ बताया। भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राएं खुद मतदाता बनें और दूसरे लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं को चिह्नित करेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम सदर शैलेश दूबे, प्रशिक्षु एसडीएम मंजुल मयंक, डीआईओएस संदीप चौधरी, बीएसए अमित सिंह, तहसीलदार सदर जनार्दन, नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, विजय राय, प्रधानाचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, राजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।