फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of killing woman and throwing dead body in Ghaghra

Santkabirnagar: विवाहिता की हत्या कर शव घाघरा में फेंकने का आरोप, ससुरालियों पर हत्या कर शव छिपाने का केस दर्ज

Tue, 02 Aug 2022 10:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:11 AM IST
सार

एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी पति और अन्य ससुरालियों पर हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने शव को घाघरा नदी में फेंक दिया है। शव की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
Accused of killing woman and throwing dead body in Ghaghra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के सिसवा गांव की एक विवाहिता की रविवार रात दहेज के लिए हत्या कर शव को घाघरा नदी में फेंकने का आरोप पति और ससुरालियों पर लगा है। पुलिस शव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या कर शव छिपाने की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के मुड़देवा गांव निवासी रीना देवी पत्नी अनिल का आरोप है कि उसने 34 वर्षीय ननद आरती की शादी 14 साल पहले धनघटा क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी बबलू राजभर के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि पति दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित करता था। रविवार रात बबलू ने आरती के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। शव को घाघरा नदी में फेंक दिया। सोमवार सुबह इस बात की जानकारी आरती के मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी पति और अन्य ससुरालियों पर हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने शव को घाघरा नदी में फेंक दिया है। शव की तलाश कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed