{"_id":"61b393a1d5fb354e8b5bbdf4","slug":"vittvihin-teachers-meeting-khalilabad-news-gkp419435416","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षक समाधान का रास्ता ढूंढ रहा : लाल बिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षक समाधान का रास्ता ढूंढ रहा : लाल बिहारी
विज्ञापन
जनता एस पी फूला देवी इंटर कालेज खलीलाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विही?
- फोटो : KHALILABAD
वित्तविहीन शिक्षक समाधान का रास्ता ढूंढ रहा : लाल बिहारी
वित्तविहीन गुट के जनपदीय सम्मेलन में बोले शिक्षक विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का जनपदीय सम्मेलन शुक्रवार को एसपी फूला देवी इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव रहे। शिक्षकों ने शिक्षक विधायक के सम्मेलन में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की समस्या यथावत बनी हुई है। पिछली सरकार में समाजवादी पार्टी ने 200 करोड़ रुपये मानदेय के रूप में दिया था। इसको भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2017 में रोक दिया। शिक्षक काफी परेशान और पीड़ित हैं। वह अपनी समस्या के समाधान के लिए रास्ता ढूंढ रहा है। जो राजनीतिक दल मानदेय देने की बात की घोषणा में करेगा, शिक्षक जाति धर्म, मजहब, राजनीतिक पार्टी से ऊपर उठकर उसे 2022 विधान सभा के चुनाव में अपना वोट करेगा। शिक्षक सम्मेलनों में इस बात की समीक्षा की जा रही है कि कौन सी पार्टी हमें मानदेय देगी। उसी को शिक्षक समुदाय समर्थन करेगा। जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। अल्प मानदेय में वित्तविहीन शिक्षक कार्य कर रहे है। जिसको कोई पूछने वाला नहीं है। सम्मेलन को प्रदेश संगठन मंत्री राम नयन त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी हरिनारायण उपाध्याय, मंडलीय महामंत्री लाल चंद्र यादव, जिला महामंत्री मलय कुमार पांडेय, गिरिजा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, जिला मंत्री धर्मेंद्र बहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद चौरसिया, जिला सचिव गणेश यादव, कमलेश यादव, कैलाश चंद्र मणि आदि शिक्षक मौजूद रहे।