{"_id":"6956b9aa9695655ab104c88b","slug":"vitamin-a-supplements-were-given-to-prevent-malnutrition-and-diseases-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143744-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कुपोषण व रोगों से बचाव के लिए दी गई विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कुपोषण व रोगों से बचाव के लिए दी गई विटामिन ए की खुराक
Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां में बच्चे को विटामिन एक की खुराक पिलाते चिकित्सक-संवाद
सेमरियावां। बच्चों को रोग मुक्त करने के लिए सेमरियावां ब्लाॅक में अभियान चल रहा है। नौ माह से पांच साल के लगभग 45 हजार बच्चों को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने, कुपोषण और गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसके लिए आशाओं के साथ ही आंगनबाड़ी और एएनएम को लगाया गया है। 24 जनवरी तक अभियान चलेगा।
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बच्चों की पहचान करेंगी। निर्धारित तिथि पर बच्चों को दवा देने की सूचना बच्चों के अभिभावकों को दी। बच्चों को दवा देने वाले स्थान पर लाने के लिए सहयोग देंगी। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों में विटामिन ए की कमी से होने वाले रतौंधी, अंधापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, बार-बार डायरिया और संक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान चला रहा है। इसके साथ ही खसरा जैसी गंभीर बीमारी और कुपोषण से निजात दिलाने के लिए अब उन्हें सुरक्षा कवच देगा। अभियान में नौ माह से पांच वर्ष तक के लगभग 45 हजार बच्चों को शामिल किया गया है।
0
यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा ब्योरा
विटामिन ए की खुराक पिलाने की पूरी जानकारी यू-विन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके लिए अभियान में शामिल कार्यकर्ता को अभियान के नोडल अधिकारी ने सख्त निर्देश दिये हैं। दवा का सारा डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
0
ब्लाॅक टीकाकरण अधिकारी कौसर खान ने बताया प्रत्येक बुधवार तथा शनिवार को सेमरियावां के 113 ग्राम पंचायतों के 183 राजस्व गांवों में टीकाकरण सत्रों में एएनएम की तरफ से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। लोग अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाएं तथा किसी भी टीके से छूटे पांच वर्ष तक के बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन ए की कमी से बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तथा उनमें रतौंधी, कुपोषण, निमोनिया आदि बीमारियां हो जाती हैं।
00000
बच्चों को बीमारी से रक्षा के लिए अभियान चला कर विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया जाएगा। बीमारी के लक्षण पर समय से पहले उनका उपचार किया जाएगा। -डाॅ. सुरेश चंद्र, अधीक्षक सीएचसी सेमरियावां