फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers demonstrated for bridge construction

Sant Kabir Nagar News: पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for bridge construction
आमी नदी के सिअरहवा घाट पर पुल न होने से होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सिअरहवा घाट पर पुल निर्माण की मांग के समर्थन में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द पुल का निर्माण शुरू नहीं कराया तो कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीण जीवन प्रसाद अग्रहरि, भोला, नंदलाल, प्रकाश, राम अजोर, धर्मेंद्र कुमार, संजय, योगेंद्र कुमार आदि ने कहा कि पुल का निर्माण पांच वर्षों से स्वीकृति के बाद भी बंद है। इससे लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। गोपालपुर स्थित सिअरहवा घाट पर पांच साल पहले पुल निर्माण की मंजूरी मिलने व धन स्वीकृत होने के बाद सांसद प्रवीण निषाद तथा मेंहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के जरिये भूमि पूजन भी किया गया था।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को पुल निर्माण की आस जगी थी। पुल निर्माण के लिए कुछ सामग्री भी कार्यदायी संस्था ने गिरवाया था, लेकिन पुल का निर्माण अब तक शुरु नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द पुल के निर्माण की शुरुआत नहीं की गई तो बृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नागेंद्र, करन कुमार, राम बेलास, मनीष कुमार, रामराज, राम अचल, सेवक आदि मौजूद रहे। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहाकि ने बताया कि पुल निर्माण के लिए वन विभाग की कोई आपत्ति नहीं है। सिअरहवा घाट पर पुल का निर्माण मई-जून से प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed