फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers complained to the officer who came to investigate the Madrasa

Sant Kabir Nagar News: मदरसे की जांच करने आए अधिकारी से ग्रामीणों ने की शिकायत

Sun, 04 Aug 2024 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers complained to the officer who came to investigate the Madrasa
- नगर पंचायत धर्मसिंहवा में मदरसा की जांच करने पहुंचे जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी



धर्मसिंहवा। शनिवार को कस्बे में स्थित मदरसा की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने लोगों ने शैक्षिक गुणवत्ता में कमी सहित बच्चों की कमी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जांच टीम ने लिखित शिकायती पत्र मांग कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अनुदानित मदरसा दारुल उलूम अहमदिया मेंराजुल उलूम संचालित होता है। सुबह ही लोगों को सूचना प्राप्त हुई कि जिले से मदरसे की जांच करने के लिए टीम आ रही है। इसके बाद तमाम लोग मदरसे के पास इकट्ठा हो गए। जांच करने आए अल्पसंख्यक अधिकारी प्रवीण मिश्रा व टीम के सामने मुजम्मिल हुसैन, वारिस अली, मुबारक अली, अख्तर हुसैन, फिरोज अहमद, इलियास अहमद, साबिर अली व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि जांच की सूचना मिलने पर मदरसे में अगल-बगल के गैर अनुदानित मदरसे से बच्चे बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि मान्यता आलिया तक है जबकि पढ़ने वाले बच्चे तहतानिया तक के ही हैं। लोगों ने मांग किया कि जब तक तहतानिया तक के बच्चे यहां अध्ययन ना करें तब तक शिक्षकों का वेतन रोका जाए। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि कुछ लोग मदरसे की शिकायत करने पहुंचे थे, उनसे लिखित शिकायत पत्र कार्यालय में आकर देने की बात कही गई है। शिकायती पत्र पर बिंदुवार जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed