फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   VBji Ramji's goal was accomplished under the surveillance of drone cameras.

Sant Kabir Nagar News: ड्रोन कैमरे की निगरानी में वीबी जी राम जी का लक्ष्य हुआ पूरा

Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
VBji Ramji's goal was accomplished under the surveillance of drone cameras.
नाथनगर में रोजगार सृजन का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। शासन के निर्देश पर वीबी जी रामजी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस पर मजदूरों में खासा उत्साह दिखा। जिला पर्यवेक्षक परियोजना निदेशक और बीडीओ की निगरानी और ड्रोन कैमरे की निगरानी में नाथनगर ब्लॉक ने निर्धारित लक्ष्य को भी पार कर लिया। तकनीकी समस्याओं के चलते मजदूरों की हाजिरी लगाने में ग्राम पंचायतों को खूब जूझना पड़ा।
सेक्टर वार निगरानी में लगे सभी एडीओ और पंचायत सचिव एक-एक ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और मजदूरों के वास्तविक स्थिति का जायजा लेने में जुटे रहे। शासन के निर्देश पर सोमवार को विशेष रोजगार सृजन दिवस के आयोजन की धूम नजर आई।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक के वीबी जी रामजी योजना के मजदूरों के उत्साह का आलम यह रहा कि मजदूरों की संख्या अभियान के तहत मिले लक्ष्य को भी पार कर गई। जिला मुख्यालय द्वारा तैनात पर्यवेक्षक परियोजना निदेशक ने बीडीओ कुलदीप कुमार और एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह के साथ मोलनापुर, देवकली खुर्द, ओन बिलाई और भगौतीपुर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोलनापुर में प्रस्तावित छह परियोजनाओं पर 58 मस्टररोल जारी हुए। यहां 541 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। देवकली खुर्द में पांच परियोजनाओं पर निकले 50 मस्टररोल पर 469 मजदूरों को रोजगार मिला। मजदूरों की पर्याप्त संख्या और उनका उत्साह देख परियोजना निदेशक भी गदगद दिखे। ओन बिलाई में भी 217 मजदूरों को रोजगार मिला। मजदूरों की संख्या यहां भी अच्छी खासी नजर आई। नाथनगर ब्लॉक को इस विशेष रोजगार सृजन दिवस पर 15 हजार मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य मिला था।
पूरे ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को पर्यवेक्षण के दृष्टि से सेक्टरों में बांटा गया था। सभी एडीओ और पंचायत सचिव अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में सुबह से ही निगरानी में जुट रहे। हालांकि मजदूरों के प्रबल उत्साह पर तकनीकी समस्या ने पानी फेर दिया। तमाम ग्राम पंचायतों में हाजिरी लगाने में ग्राम पंचायतों को खूब जूझना पड़ा।

इस दौरान ग्राम प्रधान राजन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, प्रतिनिधि रवि उपाध्याय, सचिव केशव दास, जितेंद्र वरुण, तकनीकी सहायक मो शाहिद, जितेंद्र गुप्ता, विजय गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed