फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccination of 566 people

जिले में 10 स्वास्थ्य इकाईयों पर 566 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 566 people
खलीलाबाद सीएचसी में टीका लगवाते लोग।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
जिले में 10 स्वास्थ्य इकाईयों पर 566 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 10 स्वास्थ्य इकाईयों पर बुधवार को कोरोना का टीकाकरण हुआ। जहां 566 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 900 था।

टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 70 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 70, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 40, सीएचसी नाथनगर में शून्य के सापेक्ष 28, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 30, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 80, सीएचसी हैंसर में शून्य के सापेक्ष 9, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 19, पीएचसी बघौली में शून्य के सापेक्ष 180 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed