{"_id":"60634edc8ebc3e59220c6457","slug":"vaccination-of-437-people-khalilabad-news-gkp390211449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल समेत 10 जगहों पर 437 को कोरोनारोधी टीका लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल समेत 10 जगहों पर 437 को कोरोनारोधी टीका लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 10 स्वास्थ्य इकाईयों पर मंगलवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिसमें 437 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1100 था।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 50 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 69, पीएचसी पौली में 300 के सापेक्ष 50, सीएचसी नाथनगर में शून्य के सापेक्ष 10, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 18, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 70, सीएचसी मेंहदावल में 200 के सापेक्ष 130, सीएचसी हैंसर में शून्य के सापेक्ष 10, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 10, पीएचसी बघौली में शून्य के सापेक्ष 20 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है। 45 साल से ऊपर और 59 साल के बीच बीमार लोग तथा 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है।