Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vaccination and testing stalled due to strike by NHM workers

Sant Kabir Nagar News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से टीकाकरण और जांच हुई ठप

Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Vaccination and testing stalled due to strike by NHM workers
खलीलाबाद के बड़गों में सीएचओ के हड़ताल के चलते बंद रहा जन आरोग्य मंदिर-संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े डॉक्टर, सीएचओ एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों की हड़ताल से शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी रही। सीएचसी-पीएचसी पर स्टाफ न होने से जांच और नियमित टीकाकरण नहीं हो सका। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वे बिना इलाज के ही लौट गए।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर सीएमओ ने नियमित एएनएम की ड्यूटी लगा दी ताकि कार्य चलता रहे और प्रभावित न हो। हालांकि अन्य कार्य प्रभावित हुए। जन आरोग्य मंदिरों पर शुक्रवार को भी ताला लगा रहा है। एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में एनएचएम के तहत करीब 800 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें डॉक्टर, सीएचओ, एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी सीएमओ कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नाराजगी जताई। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, स्क्रीनिंग और अन्य कार्यक्रम प्रभावित हुए। कई केंद्रों पर लाभार्थियों को निर्धारित सेवाएं नहीं मिल सकीं। इससे पहले से तय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन पर भी असर पड़ा। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एनएचएम से जुड़े डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को परेशानी हुई।
ओपीडी में आने वाले कई मरीजों को डॉक्टरों के नहीं मिलने पर इंतजार करना पड़ा। जन आरोग्य मंदिरों पर ताला लगा रहा। सीएचओ हड़ताल पर हैं। यहां आने वाले मरीज आरोग्य मंदिर बंद होने की वजह से सीएचसी पीएचसी पहुंचे और इलाज कराया, जिससे इन अस्पतालों पर भीड़ रही। हड़ताल के चलते जांच भी प्रभावित हुई।

-------
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा, नहीं प्रभावित है टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि सप्ताह में दो दिन टीकाकरण का कार्य होता था। संविदा पर तैनात एएनएम के हड़ताल के चलते इसे चार दिन कर दिया गया है और इसमें नियमित एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन 500 से 550 के करीब टीकाकरण का कार्य हो रहा है। पहले भी यही आंकड़ा था। टीकाकरण का कार्य प्रभावित नहीं हुआ हुआ है। अन्य कार्य प्रभावित हुए हैं।

-------
यह हैं मुख्य मांगें

नियमितीकरण समान कार्य समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि
कैशलेस चिकित्सा सुविधा
महंगाई भत्ते का लाभ
रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति
अनुकंपा नियुक्ति
आउटसोर्स कर्मियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन
नियमित पदों की भर्तियों में कोटा निर्धारण
-----------
विभिन्न मांगों को लेकर एएनएम से जुड़े कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इस संबंध में शासन को अवगत कराया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए नियमित कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर काम किया।

-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed