फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Used to talk to the girl on the phone, when she objected, beat her brother

युवती से फोन पर करता था बात, एतराज किया तो भाई को पीटा

Sun, 09 Oct 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Used to talk to the girl on the phone, when she objected, beat her brother
युवती से फोन पर करता था बात, एतराज किया तो भाई को पीटा
विज्ञापन

पुलिस युवक और उसके एक दोस्त को पकड़ कर कोतवाली ले गई
दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप-प्रत्यारोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र की एक किशोरी से पड़ोसी गांव का युवक मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। पांच महीने पहले उसके भाई ने एतराज किया तो विवाद हो गया था। इससे नाराज युवक ने साथियों के साथ किशोरी के भाई की शनिवार को पिटाई कर दी। उसका सिर फूट गया। पुलिस ने पिटाई करने वाले युवक व उसके दोस्त को पकड़ कर कोतवाली ले गई।
बखिरा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। जबकि गांव से डेढ़ किमी की दूरी पर दूसरे गांव का रहने वाला युवक खलीलाबाद में हाईस्कूल में पढ़ता है। किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती है, वह युवक के गांव में ही है। छह महीने पहले किशोरी का संपर्क युवक से हो गया तो दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब भाई को हुई तो उसने बहन को समझाया। इसी बात को लेकर उसका और पांच महीने पहले फोन पर बातचीत करने वाले युवक से विवाद हो गया था। दो भाइयों ने मिलकर उसकी पिटाई भी कर दी थी। शनिवार को किशोरी का बड़ा भाई दोस्त को बाइक से छोड़ने खलीलाबाद आया था। जिला अस्पताल के पास युवक ने तीन दोस्तों के साथ घेर कर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि लकड़ी के पटरे से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक का आरोप है कि उसे पीटने वाला युवक उसकी बहन से फोन पर बातचीत करता था। मना करने पर विवाद कर लिया था। उसी रंजिश में उसने वारदात की है। जबकि युवक ने बताया कि उसने व्हाट्सएप पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, उस पर किशोरी के भाई ने टिप्पणी की थी। उसी वजह से दोनों में विवाद हुआ है। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed