{"_id":"669589dd68fc620ca6057ae7","slug":"uproar-at-police-post-constable-injured-in-scuffle-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117722-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस चौकी पर हंगामा, हाथापाई में सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस चौकी पर हंगामा, हाथापाई में सिपाही घायल
Tue, 16 Jul 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर बैंक चौराहा निकट दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर मोहैरया और बनकटिया निवासी युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोग एक युवक को चारपहिया पर लादकर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। पीछे-पीछे मोहरैया के ग्रामीण भी चौकी पर पहुंच गए। घेराव करके नारेबाजी करने लगे। कुर्सियां तोड़ दी, एक सिपाही घायल हो गया। सूचना पर धनघटा पुलिस पहुंच गई। अथक प्रयास के बाद मामले को शांत कराया। पुलिस इस मामले में तीन को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बनकटिया निवासी सुशील पांडेय पुत्र रमाकांत पांडेय की बरात 12 जुलाई को जौनपुर गई हुई थी। 13 जुलाई को बारात जब महुली थाना क्षेत्र के मोहबरा गांव निकट पहुंची। उसी दौरान मोहरैया गांव के बाइक सवार तीन युवकों और बस चालक के बीच साइड लेने को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान बस ड्राइवर की पिटाई हो गई थी। इस मामले में दूल्हे पक्ष के लोगों ने स्थानीय चौकी और थाने पर नामजद तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी।
सोमवार की देर शाम सुशील पांडेय अपने वाहन से घर की कुछ महिलाओं को लेकर काली जगदीशपुर जा रहे थे। जैसे ही काली जगदीशपुर बैंक चौराहे निकट पहुंचे। सुशील पांडेय के अनुसार उसी दौरान मोहरैया गांव के कुछ मनबढ़ युवक उनके चार पहिया वाहन पर खाली शराब की बोतल फेंकने लगे। एतराज करने पर गाली गलौज शुरू करते हुए एक महिला की सोने की चेन छीन ली। इस दौरान विवाद पर उतारू एक युवक को पकड़ कर पुलिस चौकी लेकर पहुंच गए। इसकी सूचना जब मोहरैया गांव के ग्रामीणों को हुई तो भारी संख्या में पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। ग्रामीण हंगामा करते हुए मोहरैया के युवक को छोड़ने के लिए पुलिस से उलझ गए। महुली इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र और धनघटा पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने लगे। पुलिस के अनुसार इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कुर्सिया तोड़ दीं। पुलिस से आरोपी को छुड़ाने के लिए हाथापाई भी की। पुलिस चौकी मुखलिसपुर में तैनात सिपाही अमरजीत यादव घायल हो गया। एसओ रामकृष्ण मिश्र का कहना है कि विवाद का मामला सामने आया है। एक पक्ष की तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।