फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   up diwas

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

Thu, 25 Jan 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
up diwas
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी
विकास के पथ पर अग्रसर है प्रदेश : अंकुर राज
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस विकास भवन परिसर के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान व सीडीओ संत कुमार ने विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूह द्वारा उनके उत्पादों, योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी व स्टॉल का अवलोकन करते हुए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा लगाए गए स्टाल का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए अन्नप्राशन व गोद भराई की। विधायक सदर अंकुर राज तिवारी नेे कहा कि उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है। निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश अपने आप में वृहद सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है। तभी प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश भगवान राम, कृष्ण, ऋषिमुनि का प्रदेश है। महान संत कबीर दास, सूरदास, तुलसीदास आदि ने जन्म लिया है। इसी कारण यह प्रदेश धन्य है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को यह प्रदेश उत्तर प्रदेश के नाम से बना है। इसलिए उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है।
विधायक धनघटा गणेश चौहान ने कहा देश में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा आबादी वाला प्रदेश है। साथ ही यहां पर व्यापारी एवं किसान लाभान्वित हो रहे हैं। महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाएं समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर हो रही हैं। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।
सीडीओ संत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि उद्योग एवं उद्यमियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए। ताकि उद्यमिता को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो सके। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजनान्तर्गत होजरी उद्यमी में अवसर है।
इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस संबंधित शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी मनरेगा जीशान रिजवी, पीडी संजय कुमार नायक, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, प्रधानाचार्या निशा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed