फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   up board exam conduct in 98 centre

Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 98 केंद्र

Sun, 11 Dec 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
up board exam conduct in 98 centre
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 98 केंद्र
विज्ञापन

- डीआईओएस कार्यालय ने सात दिनों में मांगी आपत्ति
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 58,183 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 98 केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रविवार की सुबह इन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। इन परीक्षा केंद्रों पर अगर किसी को आपत्ति है तो वह सात दिन में डीआईओएस को आपत्ति दे सकता है। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 58,183 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में फरवरी माह में संभावित है। ऐसे में परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन मांगा था। जिसमें जिले से 280 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर आवेदन किया था। इसके बाद डीएम की तरफ से नामित तीनों तहसीलों के एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया था।
विज्ञापन

विद्यालयों का सत्यापन सूची आने के बाद उसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। रविवार की सुबह माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। जिसमें कुल 98 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आठ राजकीय विद्यालय, एक राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय, 28 सहायता प्राप्त विद्यालय और 61 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सात दिन में आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति आने के बाद उसका निस्तारण किया जाएगा और परीक्षा केद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 30,951 और इंटरमीडिएट में 37,232 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनमें हाईस्कूल में 46 प्राइवेट परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,945 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल हैं।

कोट
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले में कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन पर सात दिनों में आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
- मनमोहन शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed