फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uncontrolled bike collided with divider, driver injured

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with divider, driver injured
संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंझरिया के पास मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मगहर पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और घायल के परिजनों को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मंझरिया स्थित एक रेस्टोरेंट से करीब 100 मीटर पहले हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक चालक की पहचान मिन्नत अली (40 वर्ष) निवासी मल्लौर पाली थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के रूप में की गई है। मिन्नत रिश्तेदारी में ग्राम दरुवाजप्ती आया था और यहां से घर के लिए निकला था। घटना के बाद उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed