फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Unclaimed bags cause commotion, investigation reveals mud

Sant Kabir Nagar News: लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच में निकली मिट्टी

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed bags cause commotion, investigation reveals mud
स्टेडियम में लावारिश बैग मिलने की सूचना पर उसे देखते ​खिलाड़ी -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में सोमवार को एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। किसी तरह से वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने बैग खोला तो उसमें मिट्टी भरी मिली। बताया गया कि कुछ बच्चे दौड़ते हैं और मिट्टी से भरा बैग लादकर अभ्यास करते हैं। उन्हीं में किसी का बैग छूट गया था।
सोमवार को एक स्कूल के बच्चे स्टेडियम में खेलने के लिए पहुंचे। खेलते-खेलते बच्चे स्टेडियम की बाउंड्री के पास पहुंचे तो उन्हें एक बैग दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी सूचना स्टेडियम में मौजूद लोगों को दी। उसके बाद स्टेडियम के कोच व खिलाड़ी पहुंचे। बैग देखकर हड़कंप मच गया। कुछ खिलाड़ियो ने बैग के पास जाकर उसे हिलाया और उसके बाद खोला तो उसमें मिट्टी भरी मिली। बैग से मिट्टी बाहर निकाली गई।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि कुछ ऐसे बच्चे हैं जो दौड़ते समय बैग पीठ पर लाद लेते हैं। वे बच्चे दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। उन्हीं में से किसी का बैग यहीं रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed