फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ultrasound center

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मारा छापा, सील किया

Thu, 01 Oct 2020 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center
सेमरियावां में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते एसीएमओ । - फोटो : KHALILABAD
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मारा छापा, सील किया
विज्ञापन

सेमरियावां (संतकबीरनगर)। बृहस्पतिवार को सेमरियावां चौराहे पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अपर सीएमओ ने छापा मारकर उसे सील कर दिया।
बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कोपागंज मऊ में प्रवक्ता पद पर कार्यरत ब्रजेंद्र कुमार राय ने डीएम और सीएमओ को 29 सितंबर को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सीएचसी सेमरियावां के सामने एसडी डायग्नोस्टिक सेंटर में उनकी डिग्री और अन्य अभिलेखों का फर्जी तरीके से प्रयोग किया जा रहा है। जब से उन्हें जानकारी मिली है वह मानसिक तौर पर परेशान हैं। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए बृहस्पतिवार को अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, नायब तहसीलदार खलीलाबाद सुनील कुमार, सीएचसी सेमरियावां के अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल की टीम ने शाम लगभग चार बजे एसडी डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। छापा से पहले ही संचालक और टेक्निशियन सेंटर बंद कर फरार हो गए। टीम ने सेंटर को मौके पर सील कर दिया। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed