{"_id":"63615f3756ed6816f67e32cc","slug":"tyohaar-manaakar-lautane-lage-paradesee-khalilabad-news-gkp455814824","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार मनाकर लौटने लगे परदेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार मनाकर लौटने लगे परदेसी
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर बस पकड़ने के लिए लगी रही यात्रियो की भीड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
त्योहार मनाकर लौटने लगे परदेसी
छुट्टियां समाप्त होने के बाद लोगों को काम पर पहुंचने की जल्दी
-बस व ट्रेन में सफर के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
संतकबीरनगर। त्योहारों का समय अब करीब-करीब खत्म हो गया है। लोग त्योहार मनाने के लिए परिवार सहित घर आए थे। वह लौटने लगे हैं। इसका असर यह है कि ट्रेनों व बसों में भीड़ बढ़ गई है। बसों व ट्रेनों से सफर करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
अक्तूबर माह में दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने-अपने गांव लौटे थे। इन त्योहारों के दौरान लोग परिवार को साथ लेकर आए और त्योहारों की खुशियां सांझा की। अधिकतर लोगों की छुट्टियां अब खत्म हो गई है। इससे लोग अब वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं।
इसका असर रेलवे स्टेशनों व बस स्टाप पर देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पर वापसी करने वालों की भीड़ है। ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है, फिर भी जाने की मजबूरी में लोग पहुंच रहे हैं और किसी तरह ट्रेन में मशक्कत करते हुए सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंचे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे दीपांजन, अमित कुमार आदि ने बताया कि टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है, लेकिन जाना आवश्यक है। इसलिए काफी पहले आ गए हैं। इसी प्रकार खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टाप पर भी भीड़ लगी रही।
लोग बस पकड़ने के लिए घंटों खुले आसमान तले खड़े रहने को मजबूर हुए। जो लोग अकेले थे वह तो किसी प्रकार बस पकड़ने में सफल रहे, लेकिन जिनके साथ परिवार था वह खासे परेेशान दिखे। कारण यह कि सामना और परिवार के साथ बस में चढ़ना मुश्किल हो गया।
किसी तरह चढ़ भी गए तो सीट नहीं मिली। यहां मिले राकेश कुमार ने कहा कि दो घंटे से बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बस इतनी भरकर आ रही है कि परिवार के साथ बस में चढ़ पाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अब इंतजार करेंगे और जब थोड़ा भीड़ कम होगी तो सफर शुरू करेंगे। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एके गौड़ का कहना है कि कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।