{"_id":"66ef0a9b5589d3efc80af6f9","slug":"two-youths-riding-a-bike-injured-after-colliding-with-a-bus-one-dead-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121117-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल, एक की मौत
Sat, 21 Sep 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर में शनिवार की देर शाम को बाइक सवार दो युवक बस में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक युवक की मौत हो गई और दूसरे का चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मृतक युवक की पहचान अजय (28) वर्ष पुत्र हरीराम निवासी उरदहवा एवं घायल की पहचान मनोज पाल के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल ने बताया कि मगहर में हुए हादसे में शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल का उपचार हो रहा है।