{"_id":"6384fb922c592339fc1fb55e","slug":"two-sides-clashed-in-electoral-rivalry-khalilabad-news-gkp459044315","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सेवहा चौबे में पुरानी चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने सोमवार को एक पक्ष से पूर्व प्रधान समेत आठ और दूसरे पक्ष से शिक्षक समेत तीन लोगों पर बलवा, मारपीट और लूट का केस दर्ज किया।
सेवहा चौबे निवासी पवन मिश्रा पुत्र परासर मिश्रा ने धर्मसिंहवा थाने में 26 नवंबर को तहरीर देकर कहा कि वह कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। गांव पहुंचने वाले ही थे। उसी दौरान गांव के ही रामशंकर चौबे अपने भाई प्रेमशंकर चौबे, हरिशंकर चौबे, कृष्ण शंकर चौबे और रामगोपाल चौबे ने रास्ते में उसकी बाइक रोक ली।
आरोप है कि लोग उसे मारने पीटने लगे। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सोने की चेन और जेब में रखे 1,960 रुपये छीन लिए। जबकि दूसरे पक्ष के राम गोपाल चौबे का आरोप है कि 26 नवंबर की शाम मेंहदूपार से मजदूरी का रुपये लेकर सेवहा अपने घर जा रहा थे। गांव के पवन मिश्रा और परासर मिश्रा रास्ते में उसे रोक कर कर मारने पीटने लगे। आरोप है कि 42 हजार रुपये व बाइक छीन ली।
विज्ञापन
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश है। उसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षो के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष से पूर्व प्रधान समेत आठ लोग और दूसरे पक्ष से शिक्षक समेत तीन पर मारपीट, बलवा और लूट का केस दर्ज कर लिया गया है।