{"_id":"66ae9c8efa2cda9fab08ef24","slug":"two-months-passedbus-service-of-prayagraj-and-varanasi-has-not-started-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118712-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो माह बीते...नहीं शुरू हुई प्रयागराज व वाराणसी की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो माह बीते...नहीं शुरू हुई प्रयागराज व वाराणसी की बस सेवा
Sun, 04 Aug 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव से हुआ था ठप, गोरखपुर व बस्ती से करनी पड़ रही यात्रा
संतकबीरनगर। जनपद से प्रयागराज व वाराणसी के लिए चल रही बस सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। चुनाव से ठप हुई रोडवेज बस सेवा दो माह बाद भी संचालित नहीं हो सकी है, जिसके चलते यात्रियों को गोरखपुर व बस्ती से यात्रा करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
शहर के मेंहदावल बाईपास से प्रयागराज व वाराणसी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा का संचालन शुरू हुआ था। लोकसभा चुनाव में ज्यादातर बसें चुनाव ड्यूटी पर चली गईं, जिसके बाद यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना समाप्त हो गया। इसके बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। बस सेवा न शुरु होने के बाद अधिकारियों ने बस खराब होने का हवाला दिया था।
धीरे-धीरे दो माह का समय बीत गया, इसके बाद भी प्रयागराज व वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। जिसके चलते जनपद से जाने वाले यात्रियों को गोरखपुर व बस्ती से होकर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर कोई समस्या नहीं है। बस संचालन का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। उनके स्तर से ही निर्णय लिया जाना है।
- टीएन दूबे, बस अड्डा प्रभारी