फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two JE suspend

अनियमितता में दो जेई निलंबित हुए

Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
two JE suspend
अनियमितता में दो जेई निलंबित हुए
विज्ञापन

जियो टैक करने और जांच में कोताही बरतने पर हुई कार्रवाई
नि:शुल्क है योजना, पात्रता के आधार पर लाभार्थी पाते हैं लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रेमेंद्र सिंह ने पटखौली में प्रधानमंत्री आवास योजना की सोमवार को जांच की। जांच में अनियमितता पाए जाने पर दो जेई को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किए जाने की संस्तुति की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर दो घंटे के भीतर ही संस्था क्रिएटिव कंसोरटियम के नामित दोनों जे ई निलंबित कर दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना में समय से जियो टैक नहीं किए जाने और जांच में सुस्ती बरतने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जिसकी वजह से योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही थी। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई किए जाने में संस्था क्रिएटिव कंसोरटियम के नामित अवर अभियंता अमन प्रताप सिंह और प्रवीन कुमार जांच करने में कोताही बरत रहे थे। सोमवार को पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह खुद पटखौली जांच करने पहुंच गए। लाभार्थियों से पूछताछ भी की। कार्य में लापरवाही और जांच में कोताही बरतने पर प्रथम दृष्टया दोनों जेई की संलिप्तता मानते हुए कार्रवाई के लिए संस्था को रिपोर्ट भेजा। पीओ डूडा ने बताया कि उनकी रिपोर्ट का संस्था ने संज्ञान लिया है और तत्काल दोनों जेई को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना शहरी में पात्रों को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। योजना पूरी तरह नि:शुल्क है। इसमें पात्रता के आधार पर ही योजना का लाभ दिया जाता है। लोगों से अपील है कि यदि कोई योजना में पैसे की मांग करें तो कतई न दें और इसकी शिकायत भी कार्यालय में लिखित तौर पर करें। शिकायत की जांच कराई जाएगी और मामला सत्य पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed