{"_id":"5d9b5ab18ebc3e93ca6f8ccf","slug":"two-died-three-injured-in-accident-khalilabad-news-gkp3246202180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर बैठ कर जा रहे थे पांच लोग, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाइक पर बैठ कर जा रहे थे पांच लोग, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
मृतक राम गुलाम के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाइक पर बैठ कर जा रहे थे पांच लोग, दो की मौत, तीन घायल
- मड़पौना के पास खड़ी ट्रक से बाइक के टकरा जाने से हुआ हादसा
- नकहा गांव से रामलीला देखने जा रहे थे
- तीनों घायलों को अंबेडकरनगर के बसखारी स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर/ रोसया। राम जानकी मार्ग पर मड़पौना गांव के समीप रविवार की रात खड़ी ट्रक में बाइक टकरा जाने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक ही बाइक पर पांच लोग सवार थे। हेलमेट भी नहीं पहने थे। घायलों का उपचार अंबेडकरनगर जिले के बसखारी में स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सोमवार को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
धनघटा क्षेत्र के नकहा गांव निवासी रामगुलाम पुत्र पूरन (25), हरिनाथ पुत्र टासू (12), सुनील पुत्र रामकरन (22), करिया पुत्र सुक्खू (22) और सुनील पुत्र भानू (20) एक बाइक पर सवार होकर रविवार की रात करीब 11 बजे पारा चौराहे पर रामलीला देखने के लिए घर से निकले थे। बाइक रामगुलाम चला रहे थे और चारों पीछे बैठे थे। रामजानकी मार्ग पर मड़पौना गांव के करीब पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिससे गिरकर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना किसी ने नजदीक की पुलिस चौकी पौली पर दे दी। सूचना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज राममिलन यादव सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाएं। जहां डॉक्टरों ने रामगुलाम और हरिनाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। वहां पर डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ न ले जाकर घायलों को घर लेकर चले आए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए अंबेडकरनगर जिले के बसखारी में ले गए जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।