{"_id":"6aa0558cceced6b50207b582","slug":"tumpars-team-registered-victories-in-both-the-senior-and-junior-categories-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-156927-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीनियर व जूनियर वर्ग में टुम्पार की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीनियर व जूनियर वर्ग में टुम्पार की टीम ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग मे जनपद स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी-स्रो
सेमरियावां। नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहाबेग में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमेंं सीनियर वर्ग अंडर-19 की तीन टीम, जूनियर वर्ग अंडर-17 की पांच टीम और सब जूनियर वर्ग अंडर-14 की एक टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में टुम्पार की टीम विजेता रही, जबकि सब जूनियर वर्ग में एक टीम के रहने से उच्च प्राथमिक विद्यालय करमाकला सांथा की टीम विजेता रही।
वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग व वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज बखिरा टीम के बीच खेला गया। 16 प्वाइंट से नेशनल इंटर कॉलेज की टीम विजेता हुई। दूसरा मैच जगद गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल व वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा की टीम ने नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहाबेग को 15-7 व 15-8 से हराकर जीत दर्ज की।
सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज टुम्पार व वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा की टीम के बीच खेला गया। टुम्पार की टीम ने बखिरा की टीम को 15-5 और 15-7 से हराकर विजेता बनी। जूनियर वर्ग फाइनल मुकाबला आदर्श कृषक इंटर काॅलेज सिहटीकर व लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज टुम्पार के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें टुम्पार की टीम ने सिहटीकर की टीम को 15-4 और 15-13 से हराया। सब जूनियर वर्ग में एक टीम होने के कारण उच्च प्राथमिक विद्यालय करमाकला सांथा की टीम विजेता बनी। निर्णायक अब्दुल नाफे रहे। आयोजक प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हार से ही जीत की प्रेरणा मिलती है। खेल स्पर्धा बढ़ती है।
प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक मोलेंदु पांडेय, सत्यपाल मौर्य, विजय कुमार, राम केवल, रमेश प्रसाद, सिकंदर व सेराज अहमद ने सक्रिय भूमिका निभाई। उद्घाटन काॅलेज प्रबंधक रईस अहमद ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य बदरे आलम, अरशद जलाल, मंशाउल्हक, फैय्याज अहमद कुरैश, निसार अहमद, सेराज अहमद, फैजान अहमद, राम दयाल, वसीउद्दीन, जुनैद अख्तर, शमशुद्दीन, ओबैदुल्लाह, जुबैर, नईम आदि मौजूद रहे।