{"_id":"631b8ca38adc94418b014461","slug":"trying-to-kidnap-of-police-officer-girl-khalilabad-news-gkp4499586117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी की बेटी को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी की बेटी को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

- पिता की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर छात्रा लेने पहुंचे थे अपहरणकर्ता
- छात्रा के पहचानने से इन्कार करने के बाद भागे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अधिकारी की बेटी को बृहस्पतिवार को स्कूल से अगवा करने की कोशिश की गई। छात्रा को लेने आए अपहरणकर्ता उसके पिता की तबियत खराब होने का हवाला दिए। छात्रा ने उन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया। स्कूल प्रशासन ने तहकीकात के लिए छात्रा के पिता को फोन मिलाया। इस दौरान अपहरणकर्ता वहां से फरार हो गए।
जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी की बेटी कक्षा पांचवीं में सेंट थॉमस इंटर कॉलेज नेदुला में पढ़ती है। छात्रा को अगवा करने के लिए बृहस्पतिवार को कुछ लोग स्कूल पहुंचे। स्कूल के मुख्य गेट पर प्राइवेट सुरक्षा में लगे कर्मियों से प्रधानाचार्य को सूचना भेजवाया। उसके बाद विद्यालय के संचालक आए और उन लोगों से बातचीत की। अपहरणकर्ताओं ने बताया कि छात्रा के पिता की तबियत खराब है। उन्होंने उसे लेने के लिए भेजा है।
स्कूल प्रशासन ने छात्रा को बुलाया। उसने अपहरणकर्ताओं को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रा को कक्षा में भेज दिया और अपहरणकर्ताओं से पूछताछ करने लगे। पुलिस अधिकारी को जानकारी देने के लिए फोन मिलाया गया। इस दौरान अपहरणकर्ता मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उधर, छात्रा की अपहरण की कोशिश की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली खलीलाबाद समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स विद्यालय पहुुंच गई। मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। शुक्रवार को भी पुलिस विद्यालय में पहुंची और सुरक्षा पर तैनात रही।
प्रकरण संज्ञान में है। सेंट थॉमस स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं की पहचान कर ली जाएगी। आरोपियों को तलाशने में टीम लगी है।
- अंशुमान मिश्र, सीओ सदर
विद्यालय में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली पुलिस अधिकारी की बेटी की अपहरण करने की कोशिश की गई। छात्रा ने अपहरणकर्ताओं को पहचानने से इन्कार कर दिया। जिसकी वजह से छात्रा को उनके साथ नहीं भेजा गया। बच्चों को उनके अभिभावकों को ही सौंपा जाएगा। इसलिए अभिभावक स्कूल के पठन-पाठन का समाप्त होने के समय विद्यालय पहुंच जाएं।
- सीवी जोसेफ, प्रधानाचार्य सेंट थॉमस इंटर कॉलेज