{"_id":"683f3408f69f14f7f7086a4a","slug":"treatment-of-cancer-patients-in-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133616-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में कैंसर के मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में कैंसर के मरीजों का इलाज
Tue, 03 Jun 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल।
संतकबीरनगर। कैंसर रोगियों को कीमो समेत अन्य इलाज के लिए शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में कैंसर की यूनिट खोली जाएगी। इसके लिए नोडल नियुक्त कर दिया गया है। कैंसर अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को यही पर कीमो आदि किया जाएगा। इससे जिले में कैंसर से पीड़ित मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्हें बार-बार लखनऊ, दिल्ली आदि शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
जिले में कैंसर से पीड़ित मरीजों का इलाज गोरखपुर, लखनऊ, मुंबई व अन्य शहरो में होता है। इसमें मरीजों को बार-बार कीमो चढ़ाने के लिए इन शहरों में जाना पड़ता है। जिससे उनका समय व पैसा बर्बाद होता है। मरीजों की परेशानियाें को देखते हुए शासन के निर्देश पर एक यूनिट जिला अस्पताल में खोली जाएगी। इस यूनिट में कैंसर से पीड़ित मरीज जो बाहर इलाज करा रहे हैं। उनका कीमो, ब्लड चढ़ाने, सिकाई करने आदि का कार्य इसी यूनिट में किया जाएगा।
यहां पर सिर्फ कैंसर अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। सीधे किसी मरीज का इलाज यहां पर नहीं हो सकेगा। इसके लिए यूनिट खोलने का कार्य शुरू हो चुका है। अस्पताल में बेहतर कमरे में इसको खोला जाएगा। इसमें टेक्नीशियन आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इसे संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अपर सीएमओ डॉ. रामरतन की तैनाती की गई है। जो कैंसर मरीजों को कीमो आदि चढ़वाने की मानीटरिंग करेंगे। इसके साथ ही यूनिट के संचालन में पूरा सहयोग करेंगे। यूनिट खुलने के बाद कैंसर रोगियों को सस्ते दर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।