फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Treatment is not being done through Ayurveda and Unani system

Sant Kabir Nagar News: आयुर्वेद और यूनानी पद्धति से नहीं हो रहा इलाज

Wed, 23 Apr 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Treatment is not being done through Ayurveda and Unani system
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे लोग
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा पर आयुर्वेद और यूनानी डाॅक्टर की तैनाती न होने से आयुर्वेद और यूनानी दवा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपचार कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि शासन से सीएचसी पर यूनानी व आयुर्वेद दवाएं बराबर भेजी जा रही हैं। यहां सिर्फ एलोपैथी उपचार होे पा रहा है।
विज्ञापन

30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं। सीएचसी सेमरियावां पर पांच लाख से अधिक की जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित हैं। प्रतिदिन 300-400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीज एलोपैथ पद्धति के साथ आयुर्वेद व यूनानी पद्धति से भी इलाज कराने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

कई साल से एक यूनानी आयुष डाॅक्टर इश्तियाक अहमद का पीएचसी दुधारा में स्थानांतरण कर दिया गया है। जिससे अब सेमरियावां सीएचसी में सिर्फ एलोपैथ पद्धति से इलाज होता है। जबकि सरकार की मंशा है कि अब लोगों को एलोपैथ के साथ ही आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों की भी सेवा मिले। इससे लोगों को इलाज कराने में आसानी हो। कोरोना काल के बाद से आयुर्वेदिक उपचार कराने वालों की संख्या बढ़ी है। शासन की ओर से पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अबूजर चौधरी, इजहार अहमद, एजाज अहमद, इरशाद अहमद, राम कुमार, ज़ुबैर अहमद आदि ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है।
अस्पताल में आयुष डॉक्टर की तैनाती होने से लोगों को आयुर्वेदिक दवाएं व यूनानी दवाएं नही मिल रही हैं। आयुष डाॅक्टर की तैनाती बेहद जरूरी है जिससे यूनानी व आयुर्वेदिक दवाएं मिल सकें। लोगों को एलोपैथ के साथ ही आयुर्वेदिक उपचार भी मिल सके। सेमरियावां में जल्द ही आयुष डाक्टर की तैनाती नही की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed