{"_id":"6a6b8d541951e6cddb0b202c","slug":"transformer-out-of-order-for-a-week-residents-facing-trouble-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-154695-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर खराब, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर खराब, लोग परेशान
Thu, 30 Jul 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा वार्ड में करीब एक सप्ताह से ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण 25 से अधिक परिवारों के घरों में अंधेरा पसरा है। भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। वार्ड के रशीद अहमद, इश्तियाक, अशफाक, शमसुद्दीन, सिराजुद्दीन, बदरुद्दीन, सिद्दीकी मास्टर, इकरा, खुर्शीद, फिरोज, शकील और कयामुद्दीन समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई शिवाकांत मौर्य ने कहा कि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा। संवाद