फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transfer of 43 police personnel including one SO, 19 sub-inspectors

Sant Kabir Nagar News: एक एसओ, 19 दरोगा समेत 43 पुलिस कर्मी का स्थानांतरण

Fri, 27 Sep 2024 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 43 police personnel including one SO, 19 sub-inspectors
- एसओ महुली को मिला एएचटीयू का प्रभार
विज्ञापन


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए देर रात को एसओ महुली रामकृष्ण मिश्र को हटाकर एएचटीयू का प्रभार दिया है। उनके स्थान पर पेशी श्रेष्ठ में तैनात एसआई हरेश तिवारी को महुली थाना का नया एसओ बनाया गया है। साथ ही एसपी ने 19 दरोगा समेत 43 पुलिस कर्मी को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर अन्य जगह तैनाती दी है।
चर्चाओं की मानें तो एसओ महुली रामकृष्ण मिश्र का सत्ता पक्ष के एक नेता से ठन गई थी। जिसके बाद से ही वह लगातार एसओ महुली के पीछे पड़े थे। एसओ महुली ने स्वेच्छा से ही एसपी को वहां से हटाने के लिए पत्र दिया था। इसके अलावा गोला चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल को हटाकर मगहर और मगहर चौकी प्रभारी राजीव सिंह को गोला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं एसआई ओमप्रकाश यादव को धर्मसिंहवा से हटाकर कार्यालय सीओ सिटी, डीसीआरबी से शशिकांत तिवारी को एसएसआई थाना धर्मसिंहवा, वाचक एएसपी दुर्गेश कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी बिड़हरघाट, पुलिस लाइंस से अरविंद कुमार यादव को थाना धनघटा, जयंत कुमार गौंड को थाना धनघटा से पुलिस लाइंस, पुलिस लाइंस से पवन कुमार को थाना बखिरा, पुलिस लाइस से राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी चौकी बौरव्यास, सत्येंद्र यादव को मेंहदावल से थाना महुली का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राम प्रवेश यादव को थाना बखिरा से कोतवाली खलीलाबाद, बीर बहादुर यादव को थाना बखिरा से थाना दुधारा, सहेंद्र कुमार यादव को थाना धनघटा से थाना मेंहदावल, देव प्रयाग सिंह को पुलिस लाइंस से थाना धनघटा, शमशेर खां को थाना महुली से पुलिस और एसआई सुरेश यादव को थाना दुधारा से थाना बखिरा पर तैनात किया गया है। वहीं बौरव्यास चौकी प्रभारी मनोज कुमार पटेल को एसपी ने लाइंस हाजिर कर दिया है। साथ ही एसपी ने नौ हेड कांस्टेबल, नौ महिला कांस्टेबल और छह कांस्टेबल को उनके तैनाती स्थल से हटाकर अन्यत्र तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed