फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traders angry with increasing theft...Khalilabad-Bakhira road stopped

Sant Kabir Nagar News: बढ़ती चोरी से व्यापारी नाराज... खलीलाबाद-बखिरा मार्ग रोका

Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traders angry with increasing theft...Khalilabad-Bakhira road stopped
बखिरा। कस्बे में मंगलवार की देर रात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान से चोरों ने छह लाख तीस हजार रुपये नकदी चुरा लिए। इसी किराना की दुकान से चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे नाराज लोग ने बखिरा में जाम कर दिया। पुलिस अभी पिछले चोरी की घटनाओं के खुलासे में उलझी हुई थी कि तीसरी घटना ने कस्बेवासियों को नींद उड़ा दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। वहीं घटना से आक्रोशित कस्बेवासियों ने खलीलाबाद-बखिरा मार्ग के इंटर कॉलेज तिराहा पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान लगभग आधा घंटा तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुकानदार मुकेश जायसवाल निवासी बखिरा के अनुसार इंटर काॅलेज तिराहे पर उनकी किराने की दुकान है। मंगलवार को सामान लेकर आने वाले वाहन को नकद रुपये देना था। वाहन के नहीं आने से उसने नकदी रकम दुकान में ही रख दिया था। रोजाना की तरह रात 08:00 बजे दुकान बंद करके वह घर चले गए। सुबह आकर देखा तो बैग में रखे 6.30 लाख रुपए गायब मिले। दुकान में खोजबीन के बाद कर्मचारियों से भी पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग दुकान के आगे लगे टीनशेड को हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिए।
विज्ञापन

दुकानदार मुकेश जायसवाल ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। दुकानदार ने एएसपी को बताया कि रात करीब 02:28 बजे उसकी दुकान से कुछ ही दूरी पर एक कार में एक झोला लेकर जाते हुए कुछ लोग देखे गए हैं। जांच से ही सत्यता सामने आएगी। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed