फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Female students were made aware of 'Mission Shakti' and cyber security.

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा से छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Female students were made aware of 'Mission Shakti' and cyber security.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज, भुजैनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं को संकट के समय तत्काल सहायता के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में 112, महिला संबंधी शिकायत के लिए 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076, बच्चों की सहायता के लिए 1098 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर छात्राओं को विशेष रूप से सतर्क किया। ओटीपी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया खातों को सुरक्षित रखने और व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र तथा पिंक बूथ के माध्यम से मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न स्तरों पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। छात्राओं से किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनके सवालों का जवाब देकर शंकाओं का समाधान किया। साथ ही विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed