{"_id":"6aa985d217b58cb91004160a","slug":"students-enjoyed-the-open-gym-at-janata-inter-college-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-157356-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जनता इंटर कॉलेज में ओपन जिम का विद्यार्थियों ने उठाया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जनता इंटर कॉलेज में ओपन जिम का विद्यार्थियों ने उठाया आनंद
विज्ञापन
सांसद निधि से लगे ओपन जिम परिसर में खड़े स्कूल के विद्यार्थी व प्रधानाचार्य
धर्मसिंहवा। जनता इंटर कॉलेज परिसर में सांसद लक्ष्मी निषाद पप्पू निषाद की निधि से ओपन जिम और आरओ प्लांट स्थापित कराया गया है। मंगलवार को विद्यालय के विद्यार्थियों ने ओपन जिम में जमकर व्यायाम किया और विभिन्न उपकरणों का उपयोग कर आनंद लिया। ओपन जिम में व्यायाम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया और ओपन जिम का सदुपयोग करने की बात कही। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय परिसर में सांसद निधि से लगे आर ओ प्लांट से अब विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल जल पीने को मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों व शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इस मामले में स्थानीय नागरिक है शिव कुमार पांडेय, अजीत निषाद, दीपक पांडेय, विक्की पांडेय सहित अन्य लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए कहां की सांसद का या प्रयास काफी सराहनीय है ओपन जिम और प्लांट के लग जाने से विद्यालय परिवार के सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।