{"_id":"6aa984d7a1ad54496005852b","slug":"the-sp-listened-to-peoples-grievances-at-the-public-hearing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157315-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के सामने रखीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को सुनते हुए संबंधित प्रकरण की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थनापत्रों का अवलोकन करने के बाद एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय से दी जाए। इससे पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय कायम होगा।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और शिकायतकर्ताओं को त्वरित एवं न्यायोचित राहत दिलाई जाए। किसी भी मामले के निस्तारण में अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।