फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panchayat building occupied; work being conducted only on paper.

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन पर कब्जा, कागजों में हो रहा कामकाज

Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building occupied; work being conducted only on paper.
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत रामपुर दक्षिणी के पंचायत भवन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे गांव का काम पंचायत भवन की जगह कागज में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

शासन ने गांव के लोगों की समस्या गांव में ही सुलझाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया है ताकि इसमें बैठकर लेखपाल, पंचायत सहायक और प्रधान गांव के लोगों की समस्या को सुनें और उसका समाधान करें।
विज्ञापन

विकासखंड हैंसर बाजार की 72 ग्राम पंचायतों में से शायद ही कोई ग्राम पंचायत शासन की मंशा के अनुरूप पंचायत भवन में कामकाज कर रहा हो। इसका जीता जागता प्रमाण ग्राम पंचायत रामपुर दक्षिणी का पंचायत भवन है। पंचायत भवन में एक कमरे में एक व्यक्ति का भूसा भरा है, तो बरामदे में सोने की व्यवस्था है। उसमें पशुओं को भी बांधे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत यादव ने बताया कि एक महिला गांव की बहुत गरीब है। इस कारण गांव के लोगों ने उसे पंचायत भवन में रखा है। पंचायत भवन को खाली करने के लिए महिला को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed