{"_id":"6aa985a13fecc02d060e9ea4","slug":"mahuli-police-to-receive-award-under-mission-shakti-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157366-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति में महुली पुलिस को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति में महुली पुलिस को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
महुली। बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी ने मंगलवार को महुली थाने का मुआयना किया। इस दौरान जहां परिसर की बेहतर साज सज्जा और खूबसूरत मेस भवन निर्माण पर थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय को शाबाशी दी वहीं मिशन शक्ति के बेहतर अनुपालन के लिए महुली पुलिस को पुरस्कार देने की घोषणा की।
डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने महुली थाना परिसर की साज सज्जा और खूबसूरत मेस भवन निर्माण पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने मेस और वॉशरूम की साफ-सफाई पर एसओ को शाबाशी दी। मिशन शक्ति की प्रभारी हेड कांस्टेबल पुष्पा से योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। एक सवाल पर प्रभारी पुष्पा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक महिला अपराध से जुड़े कुल 260 मामले आए, जिनमें से 90 पारिवारिक विवाद से जुड़े रहे।
अधिकतर परिवारों की काउंसिलिंग कराकर सुलह समझौते से परिवारों को टूटने से बचाया गया। समय-समय पर गश्त के दौरान उन परिवारों का हाल खबर भी लिया जाता है। एक परिवार की लड़की से छेड़खानी की कई बार वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कराया गया।
विज्ञापन
इस पर डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को महुली पुलिस को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। कार्यालय में सभी प्रारूप के रजिस्टर को कंप्यूटराइज्ड करने का निर्देश दिया। विवेचना संबंधी सवाल पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन वादी दिवस के रूप में मनाने की व्यवस्था की गई है, जिसने उस दिन सभी विवेचकों को एक नियत समय तक बैठ कर संबंधित मुकदमे के वादी को विवेचना की जानकारी देना होगा। इस वादी दिवस की मॉनिटरिंग के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह, सीओ अभय नाथ मिश्रा, अशोक सिंह, अजय भारती, शोभनाथ मिश्र, संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, जयहिंद भारती, परवेज़ अहमद, अरविंद यादव, सुनील सिंह, तबरेज़ अहमद, सौरभ शुक्ला, पूजा चौहान आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।