फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth from Hariharpur injured in road accident dies during treatment.

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में घायल हरिहरपुर के युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 15 Sep 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth from Hariharpur injured in road accident dies during treatment.
हरिहरपुर। सड़क हादसे में घायल नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड सात शास्त्रीनगर निवासी शिवम पांडेय पुत्र स्व. अशोक पांडेय की मंगलवार दोपहर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन सितंबर को बस्ती से घर आते समय सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

शिवम पांडेय (27) तीन सितंबर की रात बाइक से बस्ती से घर आते समय पाकड़डाड़ के पास अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके चलते वे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। परिजन के मुताबिक लखनऊ में इलाज के बाद वह खतरे से बाहर हो गए थे। चिकित्सकों के परामर्श पर उनकी दवा गोरखपुर से चल रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद शिवम के मौत की खबर से घर में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवम पांडेय बेहद मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्तित्व के थे। उनके मौत की सूचना पर पूरे नगर में मातम छा गया। शिवम की शादी 2020 में हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के मौत की सूचना से मां भी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed